क्या 21 दिनों से आगे बढ़ सकता है लॉकडाउन?

क्या 21 दिनों से आगे बढ़ सकता है लॉकडाउन?

कोरोना वायरस के कारण देश में लगाए गए लॉकडाउन के बीच भारत सरकार ने राहत पैकेज का ऐलान किया है. देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार ने जिस तरह तीन महीने तक राहत पहुंचाने की बात कही है उससे कई तरह के कयास लग रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब देश को कोरोना महामारी के मसले पर देश को संबोधित किया था, तब उन्होंने देशवासियों से दो-तीन हफ्ते मांगे थे. इसके बाद पहले एक दिन का जनता कर्फ्यू लगाया गया, लेकिन 24 मार्च को 21 दिन का महाकर्फ्यू लगा दिया गया. यानी 14 अप्रैल तक लोगों को अपने घरों में कैद रहना है. लेकिन अब जिस तरह से तीन महीने तक की राहतों का ऐलान किया जा रहा है, ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार आगे की तैयारियों को लेकर आगे बढ़ रही है. हालांकि, केंद्र सरकार ने इस बात की पुष्टि नहीं की है. सवाल उठ रहा है कि अगर कोरोना वायरस के हालात नहीं सुधरते हैं तो क्या लॉकडाउन को 21 दिन से बढ़ाकर अप्रैल-मई और जून तक जारी किया जा सकता है. #Lockdown #CoronaAwareness #Coronavirus #StayHome #StaySafe