कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 21 दिनों के लिए देश को लॉकडाउन कर दिया है। इस लॉकडाउन के साथ ही कयास लगाए जाने लगे कि यह लॉकडाउन की समय सीमा और बढ़ सकती है। क्योंकि देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकडा तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन अब केन्द्र सरकार ने साफ किया है कि कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में जारी 21 दिनों का लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। #CabinetSecretary #RajivGauba #21DaysLockdown कैबिनेट सेक्रटरी राजीव गौबा ने लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि मैं लॉकडाउन बढ़ाने की रिपोर्ट देखकर चौंक रहा हूं। सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। #CoronavirusLockdown #IndiaFightsCOVID19 #Rajasthan_Patrika #User_Neeru