#Coronaviruslockdownupdate #CoronavirusUpdate #CoronavirusLockdown #lockdownperiod #coronavirusnews #CoronavirusWorldNews #Coronavirus #COVID-19 #CoronavirusIndiaNews #CoronavirusIndiaUpdate #CoronavirusIndiaConfirmedCases #BreakingNews #News #HindiNews #NationalNews सरकार ने सोमवार को कहा कि पिछले हफ्ते मंगलवार को मध्यरात्रि से प्रभावी हुए 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की उसकी कोई योजना नहीं है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने ट्वीट कर बताया कि कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने मीडिया में आ रहीं उन खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया जा रहा है कि सरकार बंद को आगे बढ़ा सकती है। लॉकडाउन बढ़ाने की अफवाहों पर केंद्र सरकार का बयान, ऐसी कोई योजना नहीं पीआईबी ने कहा कि मीडिया में आ रहीं खबरें और कुछ अफवाहों में दावा किया जा रहा है कि सरकार 21 दिन के बंद की अवधि खत्म होने के बाद इसे और बढ़ा सकती है। कैबिनेट सचिव ने इन खबरों से इंकार किया और कहा कि वे निराधार हैं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के मकसद से 21 दिन का देशव्यापी बंद लागू किया गया है। बंद की घोषणा के बाद से नौकरी गंवा चुके प्रवासी मजदूरों का विशाल हुजूम बड़े-बड़े शहरों से अपने-अपने गांवों की ओर कूच करने लगा। Visit our Website : http://hindi.webdunia.com/ Like us on Facebook : / webduniahindi Follow us on Twitter : / webduniahindi Follow us on Instagram : / webduniahindi