शनिवार का दिन सरहदी बाड़मेर पुलिस के चरित्र पर शनि लगा गया।सरहदी बाड़मेर के आरजीटी थानाधिकारी महेंद्र कुमार सीरवी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रेप कर लिया।जोधपुर एसीबी की टीम ने जोधपुर में यह कार्यवाही करते हुए आर जी टी थानाधिकारी को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।एसीबी डीआईजी विष्णु कांत के निर्देशन में बाड़मेर पुलिस के थानाधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सब इंस्पेक्टर महेंद्र सीरवी को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की यह राशि एक मामले में मुलजिम पक्ष को लाभ देने के एवज में मांगी गई थी। मामले में थानाधिकारी ने 30 हजार में सौदा किया था। मामले में थानाधिकारी 15 हजार रुपये पहले ले चुका था।शनिवार को 15 हजार रुपये लेते हुए एसीबी की टीम ने महेंद्र सीरवी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्यवाई एसीबी एडिशनल एसपी भोपाल सिंह के नेतृत्व में हुई। फिलहाल रिश्वतखोरी में एसीबी के हत्थे चढ़े थानाधिकारी से पूछताछ चल रही है। पूछताछ के बाद उसे एसीबी न्यायाधीश के सामने पेश किया जाएगा।