बाड़मेर में एसीबी की सबसे बड़ी कार्यवाई, उपखण्ड अधिकारी औऱ उसके ड्राइवर को किया गिरफ्तार

बाड़मेर में एसीबी की सबसे बड़ी कार्यवाई, उपखण्ड अधिकारी औऱ उसके ड्राइवर को किया गिरफ्तार

सरहदी बाड़मेर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सबसे बड़ी कार्यवाई करते हुए उपखण्ड अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रिश्वतखोर उपखण्ड अधिकारी ने जमीन के स्टे ऑर्डर के लिए 10 हजार की रिश्वत मांगी थी जिसे लेते हुए एसीबी की टीम ने उसे और उसके ड्राइवर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सरहदी बाड़मेर में एसीबी ने महज 10 दिन में बड़ी कार्यवाई करते हुए बाड़मेर के गुड़ामालानी एसडीएम को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जोधपुर एसीबी की टीम ने बाड़मेर में बड़ी कार्रवाई करते हुए बाड़मेर में गुड़ामालानी उपखण्ड अधिकारी को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। मामले में उपखण्ड अधिकारी के वाहन चालक दुर्गाराम को भी एसीबी ने गिरफ्तार किया है। एक पखवाड़े में तीन अधिकारी एसीबी की गिरफ्त में आए है। बाड़मेर के गुड़ामालानी उपखण्ड अधिकारी सुनील कुमार कटेवा और उसके वाहन चालक दुर्गाराम को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया। उपखण्ड अधिकारी कटेवा ने एक जमीन के स्टे ऑर्डर लेने की एवज में यह राशि रिश्वत के तौर पर मांगी थी। मामले की शिकायत जोधपुर एसीबी को मिलने पर शुक्रवार सवेरे यह कार्यवाई की और उपखण्ड अधिकारी और वाहन चालक दुर्गाराम को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।