अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल,हालत नाजुक जिला अस्पताल रेफर

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल,हालत नाजुक जिला अस्पताल रेफर

#Spshapro #Sahsiindia18news मिर्जापुर: फर्रुखाबाद बदायूँ रोड पर सड़क हादसे में दो बाइक सबार गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची मिर्जापुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने घायलों को सीएचसी जरियनपुर भिजवाया जहां हालत गंभीर होंने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है | शनिवार सायं लगभग 7:15 बजे थाना क्षेत्र के गोकुल नगला निवासी श्यामवीर पुत्र ह्रदय लाल व विहारी पुत्र आसाराम मिर्जापुर कस्बे से वापस अपने घर गोकुल नगला जा रहे थे जहाँ नेहरू पौधशाला के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए | आनन-फानन में पुलिस ने दोनों को इलाज हेतु सीएचसी जरियनपुर भिजवाया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है |