#Spshapro #Sahsiindia18news शाहजहाँपुर में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है तो वही आज मिर्जापुर थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद-बदायूं रोड पर फर्रुखाबाद की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी बताया जाता है कि ट्रक वाइक सबार युवक को बाइक सहित लगभग 50 मीटर तक घसीटता हुआ चला गया जिससे बाइक सबार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई | सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के किये भेज दिया है | दुर्घटना करने वाला ट्रक पुलिस के कब्जे में है तो वही चालक मौके से फरार हो गया है | दरसल घटना मिर्जापुर थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद बदायूँ रोड पर जरियनपुर में ढाई चौराहे की है | जहां ग्राम पृथ्वीपुर निवासी राजाराम कुशवाहा के 32 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुशवाह सुबह लगभग 6 बजे घर से बाइक से जलालवाद मंडी जा रहा था | फर्रुखाबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जरियनपुर के ढाई चौराहे पर गुड्डू की बाइक को टक्कर मार दी ,बताया जाता है कि ट्रक बाइक को बाइक सबार सहित लगभग 50 मीटर तक घसीटता हुआ चला गया जिससे बाइक सबार गुड्डू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई | गुड्डू की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है |