कार और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, ,३० वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

कार और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, ,३० वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

#Sahsiindia18news #sahsiindia18news जिला बरेली के नवाबगंज बाईपास स्थित एसआर पेट्रोल पंप के पास उस वक्त अफरा तफरी मच गई । जब एक कार और ई रिक्शा में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें थाना क्षेत्र हाफिजगंज का एक 30 वर्षीय युवक इमरान खान पुत्र उस्मान खान गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में उसे नवाबगंज के सीएससी में भर्ती कराया गया वहां युवक की हालत नाजुक देख कर सीएससी के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। आपको बताते चलें थाना क्षेत्र हाफिजगंज के दोहरिया जागीर निवासी इमरान खान पुत्र उस्मान खान नवाबगंज के गांव रिछोला से ईरिक्शा से अपने दोस्त के घर से लौट रहा था कि नगर बाईपास स्थित एसआर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही कार ने रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी तभी पीछे से आ रहे एक थ्री व्हीलर ने कार में टक्कर मार दी जिससे तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और ई-रिक्शा में बैठे मोहम्मद इमरान खान गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 102 एंबुलेंस से नवाबगंज सीएससी भिजवाया गया घायल इमरान का इलाज कर रहे डॉक्टर फारुख व फार्मासिस्ट भरत रस्तोगी ने हालत नाजुक होने पर नवाबगंज सीएससी के वरिष्ठ डॉक्टर मोहम्मद फारूक ने घायल युवक को जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया। आपको यह भी बता दें दुर्घटना के बाद मेन हाईवे पर 30 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही जिसमें आने-जाने वाहन वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा फोन करने पर पहुंची हंड्रेड टोएल पुलिस ने दूर तक लगे जाम को खुलवाया तब कहीं जाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली जिला बरेली संवाददाता शरीफ उद्दीन मंसूरी की रिपोर्ट