युवक युवती को पेड़ से बांध कर मारपीट | Crime Folder | Fatehabad | Universal News

युवक युवती को पेड़ से बांध कर मारपीट | Crime Folder | Fatehabad | Universal News

Turn off for: Hindi Location_Fatehabad Reporter_Sunil Kumar एंकर रीड - युवक युवती को पेड़ से बांध कर मारपीट करने का मामला आया सामने, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, युवक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामला किया गया दर्ज, रिश्ते मामा-भंाजी लगते हैं युवक युवती, प्रेम प्रसंग के शक के चलते की गई मारपीट, फतेहाबाद के गांव धांगड़ का मामला वायस - फतेहाबाद के गांव धांगड़ में एक युवक युवती के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवक को पेड़ के साथ बांध कर उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई है। मारपीट की इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीडि़त युवक की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वाले अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें युवक को पेड़ से बांधा गया है और उसकी पिटाई भी की गई है, जबकि युवती उसके पास खड़ी नजर आ रही है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक के ब्यान दर्ज कर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है वहीं युवती के भी ब्यान दर्ज किए गए हैं। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों युवक युवती रिश्ते मामा-भांजी हैं, ग्रामीणों में गलतफहमी के चलते उनकी पिटाई की र्है। फिलहाल पुलिस ने पीउि़त युवक की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और मारपीट के आरोपियों की तालाश की जा रही है । बाईट - रूपेश कुमार, थाना प्रभारी, सदर फतेहाबाद