पूरा मुल्क तशद्दुद के शोलों में जल रहा है सभी धर्म भाषा के लोग इस अहतेजाज़ी तहरीक में जुड़ते जा रहे वही दूसरी ओर मोदी और अमित शाह परेशांन नज़र आ रहे है अब अवाम को सफाई देने का अभियान इन दोनों ने छेड़ रखा है मनमानी हुकूमत से अवाम में मुखालिफत तेज़ रफ़्तार से बढ़ती देख सफ़ेद झूट बोलने पर उतर आये है और हमेशा की तरह देश की जनता को गुमराह करने में लगे हुए है दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिचर को वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि भारत में कोई डिटेंशन सेंटर नहीं है, उन्होंने इसे अफ़वाह बताया. पीएम मोदी ने कहा "सिर्फ कांग्रेस और अर्बन नक्सलियों द्वारा उड़ाई गई डिटेन्शन सेन्टर वाली अफ़वाहें सरासर झूठ है, बद-इरादे वाली है, देश को तबाह करने के नापाक इरादों से भरी पड़ी है - ये झूठ है, झूठ है, झूठ है."