5 बर्षीय अंकित नामक मासूम की उसके पड़ोसी तांत्रिक ने ही बलि चढ़ा दी ,दरसहल मासूम अंकित पिछले 3 दिनों से लापता था, पीड़ित परिजनो ने मासूम के लापता होने की तहरीर पुलिस को 16 अप्रैल को ही दे दी थी, और मासूम की खोजबीन के लिये परिजन दर दर भटक भटकते रहे। लेकिन आज दोपहर मासूम अंकित की लाश को तांत्रिक पड़ोसी ख्यालीराम के घर से बरामद किया गया है, बताया जाता है मासूम की हत्या तंत्र मंत्र को लेकर की गई है, मौके पर पहुची पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई तो वहीं तांत्रिक के घर तंत्र मंत्र की चैकी सजी और अन्य चीजें बरामद हुई, हालाॅकि पुलिस के पहुचने से पहले आरोपी तांत्रिक फरार हो गया है।