मामला फिरोजाबाद के थानां नसीरपुर क्षेत्र के गाँव बलारपुर का है, जहाँ देर रात दो लोगों ने एक 80 बर्षीय बुजुर्ग महताब सिंह यादव की गोली मार कर हत्या कर दी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनो की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है, तो वही पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल में लगी है। बताया जाता है कि मृतक का पिछले कई बर्षो से गांव के ही कुछ लोगो से प्रधानी चुनाव के चलते रंजिश चली आ रही थी जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया, फिलहाल जाँच के बाद ही घटना का सही पहलू सामने आएगा। वही पुलिस मामले का जल्द खुलासा करने की बात कह रही है।