धरना किसानों के समर्थन मे था लेकिन कांतिलाल बोले - रामलला टैंट मे है मंदिर जल्दी बने इसलिए धरना !!

धरना किसानों के समर्थन मे था लेकिन कांतिलाल बोले - रामलला टैंट मे है मंदिर जल्दी बने इसलिए धरना !!

किसानो के समर्थन मे था धरना ; लेकिन भूरिया बोले हम राम ओर सीता के मंदिर के लिए धरने पर खास बिंदु ======== झाबुआ मे आज बैतुल - अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर स्थित झाबुआ जिले के गांव फुलमाल मे प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राम निवास रावत के साथ दिया कांतिलाल भूरिया ने धरना धरना किसान आंदोलन के समर्थन मे था लेकिन भूरिया माइक पकडते ही कहने लगे कि राम लला टेंट मे बैठै है ओर यह लोग चंदा इकट्ठा कर रहे है ओर मंदिर नही बना रहे है ना राम का ना सीताजी का । भूरिया बोले मैने भी 21 हजार का चंदा हरिद्वार भेजा है भाजपा ओर हिंदू संगठनों पर करोडों रुपये के चंदे का हिसाब ना देने का आरोप लगाते रहे भूरिया भूरिया बोले हम राम मंदिर के लिए आज यहा धरने पर बैठे है भूरिया के राम मंदिर ओर चंदे का मामला उठाने पर पास मे बैठे राम निवास रावत सिर पकडे ओर परे शान नजर आते रहे । विगत सप्ताह ही भूरिया के उस बयान पर हो चुका है हंगामा जिसमे उन्होंने भाजपा पर सुबह चंदा करने ओर शाम को दारु पीने का आरोप लगाया था । मध्यप्रदेश के झाबुआ से आदिवासी विधायक कांतिलाल भूरिया आज प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राम निवास रावत के साथ बैतुल - अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर झाबुआ जिले के गांव फुलमाल मे बैठै तो थे किसानो के आंदोलन के समर्थन मे लेकिन माइक हाथ मे आते ही धरने पर बैठे बैठे कांतिलाल भूरिया ने कहा कि भगवान राम लला टैंट मे बैठे है ओर यह लोग चंदा कर रहे है हिसाब नही दे रहे है .. इसलिऐ मै यहां राममंदिर के लिए धरने पर बैठा हूं ..भूरिया ने माइक से बताया कि उन्होंने भी 21000 रुपये राममंदिर के लिए हरिद्वार आनलाइन दिये है इनको नही दिये है । दिलचस्प बात यह रही कि जब भी भूरिया राममंदिर ओर उसके चंदे का जिक्र करते उस दोरान प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राम निवास रावत असहज होकर अपना हाथ सिर पर बार बार रखते दिखाई दिये । माना जा रहा है कि भूरिया ने आज किसान आंदोलन के लिए दिये धरने का इस्तेमाल अपने उस बयान से हुऐ नुकसान की भरपाई करने के लिए किया जिसमे उन्होंने भाजपाईयों पर सुबह चंदा लेने ओर शाम को दारु पीने का आरोप लगाया था ।