कांतिलाल भूरिया के इस बयान से बवाल मचना तय , भाजपाइयों पर चंदा लेकर दारू पीने का लगाया आरोप

कांतिलाल भूरिया के इस बयान से बवाल मचना तय , भाजपाइयों पर चंदा लेकर दारू पीने का लगाया आरोप

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ आदिवासी नेता ओर झाबुआ से कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने आज झाबुआ जिले के पेटलावद मे एक विवादास्पद बयान दिया है जिसको लेकर भाजपाई खास नाराज है दरअसल भूरिया ने पेटलावद मे कहा कि भाजपाई राममंदिर के नाम पर चंदा इकट्ठा कर शाम को दारु पी जाते है । झाबुआ के कांग्रेस विधायक ओर प्रदेश के दिग्गज आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया ने राम मंदिर निर्माण के लिए हो रहे धनसंग्रह को लेकर आज भाजपाईयों पर निशाना साधा है भूरिया ने झाबुआ के पेटलावद मे मीडिया से चर्चा मे आरोप लगाया कि भाजपाईयों ने पहले राम मंदिर के नाम पर लाखो - करोडो - अरबों का चंदा इकट्ठा किया था उसका कोई हिसाब नही दिया ओर अब भाजपाई फिर से राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करते है ओर शाम को उसकी दारु पी जाते है । कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया के राम मंदिर को लेकर दिये गये बयान से भाजपा बेहद नाराज है संघ के प्रचारक रहे ओर अब बीजेपी के अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह ने कांतिलाल भूरिया के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुऐ कहा कि कांग्रेस के नेता राममंदिर निर्माण पचा नहीं पा रहे है ओर बोखलाहट मे अन॔गल बयान देकर हिंदुओं का अपमान कर रहे है भाबर ने भूरिया से अपने आरोपों के सबूत देने ओर सबूत ना देने पर माफी मांगने की बात कही है ।