प्रेस विज्ञप्ति 12/09/2021 श्री हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्री हरिदास आविर्भाव समारोह के अंतर्गत श्री हरिदासी संप्रदाय के महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज की अध्यक्षता में उनके स्वयं के द्वारा रचित ग्रंथ का विमोचन माननीय दुग्ध विकास मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के कर कमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में पधारे उत्तर प्रदेश के केंद्रीय मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज के द्वारा रसिक संतों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जिस प्रकार धार्मिक रसमयी लेखन का कार्य किया जा रहा है वह अद्भुत ही नहीं बल्कि अकल्पनीय प्रतीत होता है एक व्यक्ति जो आश्रम की सारी जिम्मेदारियां उठाने के बावजूद 24 घंटे में अपना अधिकांश समय लेखन कार्य में व्यतीत करे यह कोई मामूली कार्य नहीं है लेकिन महाराज श्री ने इस असंभव कार्य को संभव कर दिखाया है जिससे भविष्य में आने वाली पीढ़ियां स्वामी हरिदासी संप्रदाय की रसमयी वाणी का रसास्वादन कर सकेंगे। ग्रंथ के रचयिता श्री हरिदासीय संप्रदाय के महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज ने कहा कि वास्तव में मेरे को तो पता ही नहीं चल पाता कि मेरी कलम से क्या लिखा जा रहा है लिखते वक्त स्वामी श्री हरिदास जी की कृपा से जो भी अंतर्मन में भाव आते हैं उन्हें लिख दिया जाता है और राधा रानी की अद्भुत कृपा से वह एक ग्रंथ का रूप ले लेते हैं। संत श्री गोविंदानंद तीर्थ जी महाराज ने कहा कि वास्तव में महामंडलेश्वर स्वामी श्री राधा प्रसाद देव जू महाराज पर राधा रानी की अहैतुकी कृपा है जितना धार्मिक साहित्य इस युग में इनके द्वारा रचित किया गया है वह शायद किसी अन्य के द्वारा संभव ही नहीं है उन्होंने कहा कि 24 घंटे भगवान की नित्य लीला लीला के रस में डूबे रहने वाले इन जैसे अलौकिक संत ही इस प्रकार की वाणी और ग्रंथ का निर्माण कर सकते हैं। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश जी महाराज ने कहा कि इस युग में जितने ग्रंथ महाराज श्री द्वारा रचित किए गए हैं उतने ग्रंथ किसी एक संत द्वारा इतने अल्प समय में लिखना संभव नहीं है। महंत मोहिनी बिहारी शरण जी महाराज ने कहा कि स्वामी श्रीहरिदास जी के आविर्भाव महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से राधा प्रसाद धाम में मनाया जा रहा है इसी आयोजन के अंतर्गत आज ग्रंथ विमोचन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें अनेकों साधु संत और भक्तों ने भाग लिया। वृन्दावन राष्ट्रीय गौ सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष वृन्दावन दास ने पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में चंदन सिंह बेदी,मुकेश चंद,अशोक पवार,अमित दुर्गेश धर्म रक्षा संघ के श्री दास प्रजापति, रविकांत गौतम,निर्मोही झाइयां अखाड़े से श्री महंत सुंदर दास जी महाराज,मारुति नंदन वागीश, रामकृपाल त्रिपाठी महंत रघुनाथ दास जी,कुंज बिहारी दास जी,श्याम दास जी,मनमोहन दास जी,श्याम सुंदर दास जी,महंत हरि बोल बाबा, पंडित नेत्रपाल,मयंक सक्सेना,राहुल अग्रवाल,सुमित अग्रवाल,प्रखर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।