मथुराः बेसहारा लोगों का सहारा बना बसेरा ग्रुप  by samachar today

मथुराः बेसहारा लोगों का सहारा बना बसेरा ग्रुप by samachar today

कोरोना वायरस विश्व के साथ-साथ भारत में अपना कहर बरपा रहा हैं। जिसकी वजह से आर्थिंक पहिया इस वक्त जाम हो गया है। इस लॉक डाउन के दौरान बेसहारा लोगों को भोजन देने के लिए सामाजिक संस्थाएं साधु संत व्यापारी धर्माचार्य और समाजसेवी आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में मथुरा के वृन्दावन का बसेरा ग्रुप भी पीछे नहीं हट रहा है। बसेरा ग्रुप सिर्फ गरीब एवं असहाय लोगों को भोजन के पैकेट ही नहीं वितरित कर रहा है बल्कि सामाजिक वृंदावन नगर निगम को भी निस्वार्थ पूरा सहयोग अपने निजीकोश से कर रहा है। ग्रुप के चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल ने भी सहयोग के हाथ आगे बढ़ाए हैं। कृष्ण नगरी में कोई भूखा ना सोए इसी चाहत में दिन रात एक कर दी हैं। इसके लिए उन्होने अपने होटल वृंदावन गार्डन को जनता की सहायता के लिए समर्पित कर दिया। इसी होटल से पिछले 25 दिनों से 24 घंटे भोजन के पैकेट बेसहारा लोगों को उपलब्ध कराये जा रहे है।