दहशतगर्दों पर भारी पड़े सुरक्षाबल, ढेर किया लश्कर का 1 आतंकी

दहशतगर्दों पर भारी पड़े सुरक्षाबल, ढेर किया लश्कर का 1 आतंकी

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा क्षेत्र में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराया। इस इस दौरान दो आतंकी भागने में कामयाब हो गए हैं। मारे गए आतंकी से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। हंदवाड़ा नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे बटपोरा के मागम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया था। सुरक्षाबलों को देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायर किया। करीब 25 मिनट तक दोनों तरफ से गोलियां चलीं। आतंकियों की तरफ से गोलिया चलनी बंद हुई तो जवानों ने आगे बढ़ मुठभेड़स्थल को पूरी तरह से घेर लिया। इस दौरान उन्हें वहां एक आतंकी का गोलियों से छलनी शव, एक एसाल्ट राइफल, तीन मैगजीन, कुछ हैंड ग्रेनेड, एक रेडियो सेट और कुछ डायरियां व दस्तावेज मिले। मारे गए आतंकी का नाम पता नहीं चल पाया है। उससे जो दस्तावेज मिले हैं वह उसके पाकिस्तानी होने और लश्कर से संबंधित होने की पुष्टि करते हैं। जबकि इस दौरान दो आतंकी भागने में कामयाब हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।