श्रीनगर। आतंकियों के खात्मे के लिए सेना ने ऑपरेशन ऑल आउट को और तेज कर दिया है। सुरक्षाबलों ने अनंतनाग में लश्कर के 1 आतंकी को ढेर कर दिया है।सूचना के आधार पर सिक्योरिटी फोर्सेज ने दहशतगर्दों को घेरा और 1 आतंकी को मार गिराया। बडगाम के पंजम में भी सेना ने 4 आतंकियों को घेर लिया है। वहीं बात की जाए श्रीनगर के नूरबाग में मुठभेड़ के दौरान दहशतगर्द वहां से भाग निकले। इस फायरिंग में एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस घर में आतंकी छिपे थे, उसी परिवार के सदस्य को गोली लगी और उसकी मौत हो गए।इसी बीच प्रशासन ने श्रीनगर, अनंतनाग और बड़गाम में इंटरनेट सेवा रोक लगा दी है। आपको बता दें कि सेना ने 12 दिन में 18 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है। इससे पहले सेना के मेजर सतीश दहिया की हत्या के लिए जिम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर अबू माज सहित दो आतंकवादियों को सोपोर कस्बे में एक मुठभेड़ में मार गिराया था।