फतेहपुर:--------tvup.in फतेहपुर:-उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दो दिन पूर्व प्रापट्री हड़पने के चलते विधवा महिला सहित दो बेटियों को देवर ने अपने बेटो व अपने साथियो के साथ घर में घुसकर गोलियों से छलनी कर दिया था जिसमे माँ बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी और एक 12 वर्षीय बेटी का कानपुर रिजेंसी में इलाज चल रहा है । पुलिस ने आज इस सनसनी खेज हत्या कांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी आदित्य नारायण को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है और बाकि फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सहली गाँव में दो दिन पूर्व करोडो की सम्पति हड़पने के लिए देवर आदित्य नारायण व अपने दोनों बेटो के साथियो के संग मिलकर अपनी भाभी व दो भतीजियों को घर में घुसकर गोलियों से छलनी कर गाँव में दहशत फैला दिया था । मृतक विमला देवी अपनी बड़ी बेटी कुमुद की शादी 16 अप्रैल 2016 को कर रही थी । तभी देवर आदित्य नारायण को करोडो की सम्पति छूटती नजर आई और उसने घर में घुसकर भाभी व दोनों भतीजियों को गोलियों से छलनी कर दिया । वही इस सनसनी खेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया की मुख्य आरोपी आदित्य नारायण को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार चल रहे चार आरोपियों की गिरफ्तार के लिए प्रयास किया जा रहा है । मृतका महिला विमला देवी के पति की भी हत्या 2003 में हो गई थी और मृतका विमला देवी व मृतका व कुमुद , इला की हत्या कर करोडो की प्रापर्टी हड़पने के लिए यह साजिस रची है और मृतका कुमुद शादी 16.04.2016 को होनी थी । प्रापट्री हाथ से जाता देख आदित्य नारायण ने अपने दोनों बेटो व साथियो के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है । छोटी बेटी इला का इलाज कानपुर में चल रहा है पुलिस इला के होश में आने का इन्तजार कर रही है जिससे और भी रहस्यो का खुलासा होगा