#cibindianews #azamgarhnews #bignews #upelection2022 #akhileshyadav #cmyogi खबर आजमगढ़ जिले के अतरौलिया से है, जहाँ क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव ने अहरौला विकास खंड के छतौना गांव में विधायक निधि से बनी सड़क का सोमवार को उदघाटन किया .... उद्घाटन के बाद एक बैठक का भी आयोजन किया गया ... जिसकी अध्यक्षता नींकुह यादव तथा संचालन राम पलट गुप्ता ने किया .... ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा नव निर्मित आर. सी. सी. सड़क के उद्घाटन के मौके पर क्षेत्रीय विधायक डॉ संग्राम यादव ने कहा कि भारत देश विभिन्न धर्मों तथा विभिन्न जातियों का देश है ... लेकिन फिर भी अनेकता में एकता यहां के लोगों का मुख्य भाव है .... उन्होंने कहा कि अतरौलिया हमारी पहचान है, अतरौलिया के हर एक गांव में अगर विकाश की कोई ईट लगी है तो वह समाजवादी पार्टी की ही देन है .... कोरोना के नाम पर सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था को समाप्त करने पर आतुर है ... आज बेरोजगारी खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है और देश भारतीय जनता पार्टी की सत्ता के कारण एक दिशाहीन रास्ते पर चल रहा है ,पूरे क्षेत्र में कहीं भी विकास का कोई कार्य नहीं हुआ है .... आने वाले समय में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।