भवन निर्माण के दौरान सरिया छड़ की बंधाई कर रहे मजदूर के पॉकेट में रखें मोबाइल बिजली कड़कने के दौरान फटने से बुरी तरह झुलस गया एवं घटनास्थल पर बेहोश हो गया घटना के बाद उसके साथ काम कर रहे उसके साथी मजदूर उसे रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी पर पहुंचे रंका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है । इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रंका शहर में भवन निर्माण के दौरान सरिया छड़ के बंधाई कर रहे पलामू जिला के बोंड़ी गांव निवासी रामजी महतो का 42 वर्षीय पुत्र बसंत महतो के पॉकेट में रखे एंड्राइड मोबाइल गुरुवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे एकाएक बादल गर्जन के साथ बिजली कड़कने से मोबाइल फट गया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया तथा घटनास्थल पर बेहोश हो गया घटना के तत्काल बाद उसके साथ काम कर रहे करीब दो दर्जन साथी मजदूर उसे रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी पर तत्काल पहुंचे रंका थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है।