एक कमांडर व मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर मे चार व्यक्ति घायल हो गए जिसमा दो महिला व दो पुरूष गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी धुरकी मे भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्स कर्मियों गंभीर रूप से घायल गरबांध गांव निवासी 30 वर्षीय रबी कुमार व उसकी 27 वर्षीय पत्नी सबीता देवी और अंबाखोरया निवासी लक्षमण गोड़ का 29 वर्षीय पुत्र अजय गोड़ को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध मे प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया की एक कमांडर जीप सवारी को लेकर नगरउटारी की तरफ जा रही वहीं विपरीत दिशा से मोटरसाइकिल आ रही थी इसी दौरान लोलकी घाटी मे साइड लेने के दौरान दोनो मे आमने सामने अनियंत्रित होकर भीड़ंत हो गया और कमांडर जीप पलट गई। और मोटरसाइकिल सवार भी गिर गया, वहीं पथ पर आवागमन चालू रहने से आने जाने वाले लोगों ने सभी घायलों को उठाकर सीएचसी मे भेजा गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को सदर अस्पताल भेज दिया है। #SagmaGitanshTv