श्रीकरनपुर:-राजगढ़ थानाधिकारी विष्णुदत्त बिश्नोई आत्महत्या प्रकरण में सोमवार को छात्र संगठन एसएफआई सीबीआई जांच की मांग को लेकर मैदान में उतर आया हैं यहाँ संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस उप अधीक्षक सुरेंद्र सिंह राठौड़ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश मोहनपुरिया न बताया कि राजस्थान पुलिस के सबसे जांबाज पुलिस अधिकारी का इस तरह आत्महत्या करना समझ से परे हैं आज सोमवार को संगठन के राज्यस्तरीय आह्वान पर श्रीगंगानगर में जन्में विष्णुदत्त विश्नोई को न्याय दिलाने के लिए मामले की सीबीआई जांच करवाने व पुलिस विभाग में बढ़ रहे अंसवैधानिक राजनैतिक हस्तक्षेप पर रोक लगाने की मांग मुख्यमंत्री से की हैं मोहनपुरिया ने कहा कि राज्यभर की जनता को इस आत्महत्या में कोई बड़ी राजनैतिक साजिश का शक हैं कुछ नेता इस मामले को राजनीति का चोला पहनाकर भुनाना चाहते हैं लेकिन हम हमारे इस जांबाज साथी के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़ेंगे इस मौके पर तहसील महासचिव रमन डाबरिया, राजकीय महाविद्यालय के छात्रनेता संजय डाबरिया मानसी,पवन मोहनपुरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे