27 मई 2020 श्रीकरणपुर की दो बड़ी लगातार खबरें

27 मई 2020 श्रीकरणपुर की दो बड़ी लगातार खबरें

विश्वव्यापी कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार द्वारा लगाए गए लॉक डाउन में यहां सड़क हादसों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी वहीं अब लॉक डाउन में ढील दिए जाने के बाद सड़कों पर रफ्तार का कहर वरपना फिर शुरू हो गया है। जी हां अब लॉक डाउन में ढील मिलते ही लोग अपने अपने वाहनों पर इधर उधर जाने के लिए सड़कों पर सरपट वाहन दौड़ा रहे है जिस का मंजर आज उस समय देखने को मिला जब गांव 61एफ निवासी कश्मीरी लाल 57 वर्ष वह किशन लाल 57 वर्ष दो जने कस्बे से कुछ दूर अमर ज्योति स्कूल के पास अपने मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे तो पीछे से मोटरसाइकिल पर आये गांव 57 एफ निवासी सतनाम सिंह 28 वर्ष ने तेज रफ्तार व लापरवाही से टक्कर मार दी।इस टक्कर में 3 जने गांव 61एफ निवासी किशन लाल, कश्मीरी लाल व 57 एफ निवासी सतनाम सिंह गम्भीर घायल हो गये जिन्हें चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया एंव गम्भीर घायल सतनाम सिंह के पिता मोहन सिंह निवासी 57 एफ मामूली घायल को फस्टऐड के बाद छूटी दे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्यवाही कर रही है। अखिल भारतीय किसान सभा व सीटू के कार्यकर्ताओं pm के नाम सौंपा ज्ञापन। श्रीगंगानगर जिले सहित सीमावर्ती क्षेत्र में टिड्डी दल से हुए नुकसान का मुआवजा सहित 15 सूत्रीय मांग पत्र दिया मार्च व अप्रैल माह के बिजली के बिल माफ करने की है प्रमुख मांग जिससे किसान व मजदूर को राहत मिल सके