शनिवार व्रत कथा से शनि देव  के प्रकोप से बचिए !! शनिवार व्रत कथा

शनिवार व्रत कथा से शनि देव के प्रकोप से बचिए !! शनिवार व्रत कथा

शनि देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। भगवान भोलेनाथ ने इन्हें न्याय के देवता की उपाधि दी है। शनि देव को बहुत जल्दी क्रोध आता है। इसी क्रोध की वजह से पिता सूर्य से इनकी नाराजगी बनी रहती है। इनके क्रोध से सभी बचने की कोशिश करते हैं, वरना व्यक्ति पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है, इसलिए इन्हें प्रसन्न करने के लिए शनिवार व्रत रखा जाता है। व्यक्ति शनि दोष से बचने और उन्हें शांत रखने के लिए अनेक उपाय करता है। शनि कृपा से व्यक्ति को सुख और वैभव की प्राप्ति होती है। जो लोग शनिवार का व्रत करते हैं, उनको पूजा के समय शनिवार व्रत कथा का श्रवण करना चाहिए।