गोरखपुर विजलेंस टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया इस बड़े अधिकारी को

गोरखपुर विजलेंस टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया इस बड़े अधिकारी को

कुशीनगर जनपद के रविंद्रनगर मुख्यालय पर स्थित विकास भवन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक विजिलेंस टीम ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को 60 हजार रुपये रिस्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा... बताया जा रहा है कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम मदरसा शिक्षकों को वेतन देने के लीये रुपयों की डिमांड किये ... पीड़ित शिक्षक ने अल्पसंख्यक अधिकारी की करतूत की शिकायत विजलेंस टीम को दिया ... घूसखोरी की सूचना पर विजिलेंस वालो ने अचानक कार्यलय पहुँच कर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को उनके कार्यलय से विजिलेंस टीम ने रुपयों के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया... मौके पर मौजूद कार्यलय के बड़े बाबू जब तक समझ पाते तब तक विजिलेंस वालो ने उन्हें धका देकर मौके से हटा दिए..... और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम को अपने साथ कोतवाली पड़रौना अगली कार्यवाही के लिए साथ ले गई..... गिरफ्तार करने वाले गोरखपुर मण्डल से आये राजकुमार यादव विजिलेंस इंस्पेक्टर ने बताया कि हरगद्दी मदरसा में नियुक्ति 6 सहायक अध्यापकों की शिकायत पर कार्यवाही की गई जिसमें यह बतलाया गया कि एक दिन कुशीनगर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निरीक्षण पर आए और हम 6 शिक्षकों को गैरहाजिर कर स्पष्टिकरण माँगा और फिर 60 हजार रुपये का माग किया शिकायत के बाद हम गोरखपुर विजिलेंस टीम को जैसे ही शिकायत मिली हम कुशीनगर जिलाधिकारी से मिलकर दो स्वंत्र अधिकारी को साथ लेते हुए रंगे हाथ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को गिरफ्तार किए ....