आजमगढ़: रंगे हाथ घूसखोर बाबू गिरफ्तार

आजमगढ़: रंगे हाथ घूसखोर बाबू गिरफ्तार

आजमगढ़ जिले में तैनात सहकारिता विभाग के उपनिबंधन आर0पी0 सक्सेना को आज गोरखपुर सर्तकता अधिष्ठान की टीम ने 50 हजार रूपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजलेंस टीम ने गिरफ्तार अधिकारी को शहर कोतवाली लाई जहां उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। बता दे कि मऊ जिले के बड़ा गांव स्थित मण्डी समिति में सचिव पद पर कार्यरत वषिष्ठ नरायण सिंह को कुछ दिनो पूर्व उपनिबंधन आर0पी0 सक्सेना ने यह कहते हुए उसे निलंबित कर दिया था कि मण्डी समिति में सचिव पद है ही नहीं। इस बात को लेकर जब पीड़ित न्याय की गुहार लगाने पहुंचा तो उपनिबंधन ने उससे पद सृजन कर बहाल करने के नाम पर डेढ लाख रूपये की मांग की।  पीड़ित वरिष्ठ नरायण सिंह के पिता ने ऐसे घूस खोर को पकड़वाने का मन बना लिया और विजलेंस टीम से शिकायत की। आज विजलेंस टीम ने जाल बिछाया और रंगेहाथ उपनिबंधन आर0पी0 सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया।