#cibindianews #azamgarh_news #azamgarh_news_live #azamgarh_police #sp_azamgarh #dm_azamgarh #azamgarh_police #azamgarh_crime_news #azamgarh_today_news #azamgarh _big_news #azamgarh _top_news #azamgarh _ki_khabar #aaj_ki_azamgarh _ki_khabar आजमगढ़ में विधानसभा चुनाव और विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी कर ली है नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट के आसपास के क्षेत्रों को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है विधान परिषद चुनाव के लिए 4 फरवरी से नामांकन होना है इसी की तैयारी को लेकर आजमगढ़ जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने सभी व्यवस्था का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और कहीं कोई कमी न रह जाए इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया। विधान परिषद के नॉमिनेशन को लेकर जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि सुरक्षा, पार्किंग व ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कई नियम बनाए गए हैं। कलेक्ट्रेट भवन में ही नामांकन की व्यवस्था की गई है। इसलिए यहां पर केवल पास धारकों को ही आने की अनुमति होगी। जो लोग नामांकन करेंगे वह भी केवल दो लोग रहेंगे। जहां तक आसपास के क्षेत्रों की दुकानों के खुलने की बात है तो डीएम ने बताया कि नामांकन स्थल से 100 मीटर की दूरी तक नो मैन्स लैंड रहेगा। डीएम ने बताया कि 10 फरवरी से विधानसभा चुनाव को लेकर भी नामांकन होना है। इसलिए बैरिकेडिंग आगे भी जारी रहेगी। सुरक्षा के बंदोबस्त को लेकर डीएम ने जानकारी दी कि सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जो भी वांछनीय हरकत करते हुए पाया जाएगा उसके खिलाफ रासुका तक की कार्रवाई होगी। कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के लिए पास जारी होंगे।