#cibindianews #azamgarh_news #azamgarh_news_live #azamgarh_police #sp_azamgarh #dm_azamgarh #azamgarh_police #azamgarh_crime_news #azamgarh_today_news #azamgarh _big_news #azamgarh _top_news #azamgarh _ki_khabar #aaj_ki_azamgarh _ki_khabar भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़-मऊ विधान परिषद चुनाव के लिए फूलपुर पवई से पूर्व भाजपा विधायक अरूणकांत यादव को प्रत्याशी बनाया है। अरूणकांत यादव फूलपुर पवई से विधानसभा सदस्य बाहुबली नेता रमाकांत यादव के बेटे हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में फूलपुर पवई से अरूणकांत यादव भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। ऐसे में विधान परिषद का मुकाबला इस बार कांटे का होता दिख रहा है...। सपा विधायक रमाकांत यादव ने बेटे की मदद के सवाल पर कहा कि जिले की जनता के हाथ में फैंसला है...। रमाकांत यादव ने कहा कि हमारे लिए दोनो बच्चे बराबर हैं...। भाजपा ने जहां रमाकांत यादव के बेटे अरूणकांत यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं समाजवादी पार्टी ने राकेश यादव गुड्डू को अपना प्रत्याशी बनाया है...। हालांकि रमाकांत यादव ने सब कुछ जनता पर छोड़ दिया है...। विधानसभा चुनाव के समय अपना नामांकन करने आए रमाकांत यादव ने कहा था कि बेटा मेरा है तो मेरे साथ रहेगा, पर अब बेटे का भाजपा से विधान परिषद का टिकट मिल गया है..। ऐसे में अब देखना होगा कि पिता अपने बेटे की मदद करता है या नही... वहीं इस बारे में विधान परिषद के भाजपा प्रत्याशी अरूणकांत यादव का कहना है कि इस बार चुनाव में जाति का बंधन टूटेगा....। सभी लोग एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे... । इसके पीछे का तर्क देते हुए अरूणकांत यादव ने बताया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले में भाजपा एक भी सीट जीत नहीं पाई है...। ऐसे में सरकार और जनता के बीच कोई प्रतिनिधि नही है, जो जिले की जनता की बात सरकार तक पहुंचा सके....।