India China LAC Tension: चीन अपने Martial Arts Trainers को Tibet क्यों भेज रहा है?

India China LAC Tension: चीन अपने Martial Arts Trainers को Tibet क्यों भेज रहा है?

भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है. चीन का कहना है कि वह अपनी सेनाओं को प्रशिक्षण देने के लिए बीस मार्शल आर्ट ट्रेनर तिब्बत भेज रहा है. चीन ने अपने इस फ़ैसले की कोई वजह तो नहीं बताई है लेकिन ये ट्रेनर ऐसे समय में भेजे जा रहे हैं जब भारत के साथ सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है. 15-16 जून की रात लद्दाख के गलवान घाटी क्षेत्र में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प में बीस भारतीय सैनिकों की मौत हो गई थी. चीन के सैनिक भी हताहत हुए थे लेकिन उनकी संख्या के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की गई है. भारत और चीन के बीच 1996 में हुए समझौते के तहत लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल यानी वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास भारत और चीन के जवानों के हथियारों या विस्फोटकों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है. हांगकांग के मीडिया के मुताबिक़ चीन की मीडिया वेबसाइटों में तिब्बत भेजे जा रहे सेना के ख़ास मार्शल आर्ट ट्रेनरों के बारे में ख़बरें प्रकाशित हुई हैं. सरकारी चैनल सीसीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि एंबो फ़ाइट क्लब से जुड़े बीस फ़ाइटर तिब्बत की राजधानी ल्हासा में रहेंगे. हालांकि चीन के मीडिया में ये नहीं बताया गया है कि ये ट्रेनर भारत से लगी सीमा पर तैनात सैनिकों को ट्रेनिंग देंगे. #IndiaChina #IndiaChinaLAC #Ladakh #GalwanValley #IndiaChinaTension Corona Virus से जुड़े और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें :    • Corona Virus ने दुनिया की सबसे बड़ी ताक़त ...   कोरोना वायरस से जुड़ी सारी प्रामाणिक ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें : https://www.bbc.com/hindi/internation... ऐसे ही और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें-    / @bbchindi   बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- फ़ेसबुक-   / bbcnewshindi   ट्विटर-   / bbchindi   इंस्टाग्राम-   / bbchindi   बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/de...