India China Tension: Chushul में भारत-चीन के कॉर्प कमांडरों की तीसरे दौर की बैठक आज | LAC

India China Tension: Chushul में भारत-चीन के कॉर्प कमांडरों की तीसरे दौर की बैठक आज | LAC

पूर्वी लद्दाख में 15 जून की रात को हुई हिंसक झड़प के बाद भारत और चीन के बीच तनाव अपने चरम पर है। इस बीच आज भारत पेइचिंग के सैन्य अधिकारियों से बात करने वाला है। भारत और चीन सेना के कॉर्प कमांडर तीसरे दौर की बातचीत के लिए चुशुल में बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इस बातचीत में भारत चीन को सीमा विवाद पर दो टूक सुना सकता है। इसके साथ ही चीन पर भरोसे की कमी के चलते भारत इस बार नई शर्तों के साथ पेश होगा। इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पिछली दो बैठकों में दोनों पक्ष एलएसी पर तनाव कम करने के लिए सहमति जता चुके हैं। इसलिए इस तीसरी बैठक में सेनाओं को पीछे करने के तौर तरीकों को अंतिम रूप देने पर चर्चा हो सकती है। बातचीत में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह करेंगे जबकि चीनी पक्ष का नेतृत्व तिब्बत मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के कमांडर मेजर जनरल लिउ लिन कर सकते हैं। #indiachinatension #IndiachinaFight #LAC #lokmathindi Subscribe @ https://www.youtube.com/LokmatHindi?s... Visit @ http://www.lokmatnews.in/ Follow @   / lokmatnewshindi   Follow @   / lokmatnewshindi   Follow @   / lokmatnewshindi