अश्वनी कुमार, झांसी. उत्तर प्रदेश के झांसी जिला में एक बार फिर प्रेम-प्रसंग को लेकर प्रेमिका की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल पहले पति और 3 बच्चों को रोता बिलखता छोड़कर जिस प्रेमी के साथ शादीशुदा प्रेमिका ने जीवन बिताने का सपना देखा था. जिस प्रेमी के साथ हर पल जीने का सपना देखा था. उसी प्रेमी ने महज 4 सौ रुपए के लिए अपनी शादीशुदा प्रेमिका की पत्थर से सिर कुचल कर बेरहमी से हत्या कर दी. मामला झांसी जिला के प्रेम नगर थाना क्षेत्र का है. जहां मीना का प्रेम-प्रसंग एक साल से पड़ोस में ही रहने वाले धन सिंह नाम के एक व्यक्ति से चल रहा था. प्रेमी धन सिंह अपनी प्रेमिका मीना को बड़े-बड़े सपने दिखाता था. धोखेबाज प्रेमी पर विश्वास करके शादीशुदा प्रेमिका मीणा ने अपने पति और तीन बच्चों को रोते बिलखते छोड़ दिया और पिछले 3 महीने से दोनों एक साथ रह रहे थे. 400 रुपए के लिए प्रेमिका की हत्या जानकारी के मुताबिक मृतक प्रेमिका मीना और धन सिंह दोनों कबाड़ी की दुकान पर एक साथ काम कर रहे थे. इस दौरान प्रेमिका मीना ने अपने प्रेमी से 400 रुपए लिए थे. शराब पीने को लेकर प्रेमी धन सिंह ने अपनी प्रेमिका से 400 रुपए वापिस मांगे इस पर दोनों में तकरार होने लग गई. इसके बाद उसी रात प्रेमी धन सिंह ने सनसनीखेज प्लान बनाते हुए पहले अपनी प्रेमिका को शराब पिलाई, इसके बाद जैसे ही प्रेमिका शराब के नशे में सो गई मौका पाकर प्रेमी धन सिंह ने अपनी प्रेमिका के सिर पर बड़ा सा पत्थर मार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. प्रेमी को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे इस पूरे मामले के बाबत एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि प्रेम नगर थाने की पुलिस की पड़ताल के बाद प्रेमिका की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी धन सिंह को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज दिया है. धन सिंह ने ही अपनी शादीशुदा प्रेमिका को पहले शराब पिलाई थी फिर प्रेमिका के नशे में आते ही उसके सिर पर बड़ा पत्थर का वार करके निर्मम हत्या कर दी थी. News18 Local एक हाइपरलोकल प्लेटफॉर्म है, जिसमें अलग-अलग जिलों से आपके लिए हिंदी में न्यूज अपडेट और वीडियो पेश किए जाते हैं. News18 Local में आपके आसपास के स्थानीय इवेंट्स, मुद्दों, नगरीय समस्याओं, सूचनाओं, त्योहारों, यूटिलिटी, शिक्षा और नौकरी के अवसर, सरकारी घोषणाओं, सक्सेस स्टोरी, ऐतिहासिक जगहों और पर्यटन स्थलों से जुड़ी खबरें भी कवर की जाती हैं. Follow us @ / news18hindi / news18hindi / news18hindi