प्रेम - प्रसंग के चलते वार्डवॉय ने नर्स को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

प्रेम - प्रसंग के चलते वार्डवॉय ने नर्स को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

‪@DNMcreator‬ प्रेम - प्रसंग के चलते वार्डवॉय ने नर्स को गोली मारकर उतारा मौत के घाट , एसपी ने तुरंत मामले में लिया एक्शन , आरोपी गिरफ्तार , हथियार बरामद भिण्ड । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में एक नर्स अपना रोज की तरह मरीजों का उपचार कर रही थी , इसी दौरान उसके सिरफिरे आशिक ने गोली मारकर उसको मौत के घाट उतार दिया और वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग निकला । घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह चौहान को मिलते ही तुरंत अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन करने के लिए सिटी कोतवाली थाना प्रभारी व अन्य अधिकारियों को सर्तक किया , जिसके चलते आरोपी को इंदिरा गांधी चौराहे बंबा के किनारे से पकड़ लिया और आरोपी से पूछताछ करने पर उसके पास से हत्या में प्रयोग किया गया हथियार बरामद कर लिया । फिलहाल पुलिस ने मृतक नर्स को पीएम के लिए डेड हाउस में रखवाया है और मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है । पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई । जिला अस्पताल में नर्स की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं उसके पास से हत्या में प्रयोग किया गया कट्टा भी बरामद हुआ है । -शैलेन्द्र सिंह चौहान , पुलिस अधीक्षक भिण्ड