मंदिरों में बजती घंटियां, मंदिरों के बाहर सजी फूल-मालाओं की दुकानें और प्रवेश द्वार पर लगी भक्तों की लंबी कतार... कुछ ऐसा ही नजारा होता है महाशिवरात्रि का. शिव की रात्रि यानी महाशिवरात्रि हिन्दू कैलेंडर के अनुसार हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक देखा जाए तो मध्य जनवरी से फरवरी के बीच यह त्यौहार आता है. लेकिन यह त्यौहार क्यों मनाया जाता है, इसका क्या महत्व है और इसे कैसे मनाया जाता है, आइए जानते हैं इस खास रिपोर्ट में.