Rohit Sharma Created A World Record In Sixes And Centuries In ICC List • Rohit Sharma Created A World Record In Six... विशाखापट्टनम के एक दिवसीय क्रिकर्ट मैच में रोहित ने रचा इतिहास और शतकों के मामले में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड। अनेक दिग्गजों को रोहित शर्मा ने पीछे छोड़ दिया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे वन डे मैच में सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने एक और शतक बना दिया है। यह एक दिवसीय क्रिकेट में रोहित शर्मा का 28 वां सैंकड़ा है। वहीं वे इस साल यानी साल 2019 में सबसे ज्यादा सौ लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच विशाखापट्नम के वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में एक बार फिर रोहित शर्मा 'हिटमैन' का शानदार खेल देखने को मिला है। दसवें शतक के साथ रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज़ एक साल में 10 शतक जोड़े हैं एक वर्ष में शतकों के मामले में वो दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं। रोहित शर्मा ने कुल 159 रन बनाये। दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने एक बार फिर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 1998 में बतौर सलामी बल्लेबाज़ 9 शतक ठोके थे। इसके अलावा रोहित शर्मा के इस धमाकेदार शतक के साथ वनडे में 28 शतक हो गए हैं। और अब रोहित शर्मा सबसे ज्यादा वनडे सेंचुरी लगाने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए हैं। रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा शतकों के मामले में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम आमला के 27 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ पीछे छोड़ दिया है। और साथ ही श्रीलंका के दिग्गज सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या 28 शतक की बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा से आगे 30 शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग भी हैं। मौजूदा एक दिवसीय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान 43 शतक ठोकने वाले विराट कोहली भी उनसे आगे हैं। और 49 शतक ठोकने वाले मास्टर ब्लास्टर क्रिकेट के भगवान् कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी उनसे आगे हैं। इसे अलावा रोहित शर्मा ने 28 शतक लगाने के बाद एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साल 2019 में 1300 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने करियर में पहली बार यह कमाल किया है। इससे पहले रोहित ने साल 2013 में 1293 रन बनाये थे। रिकॉर्डों की इस झड़ी में रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह का भी सबसे अधिक छक्कों का रिकोर्ड तोड़ दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित के नाम अब 188 छक्के हो गए हैं। यह कारनाम उन्होंने 116 पारियों में किया है। वहीं धोनी के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 186 छक्के हैं। जिसके लिए धोनी ने 208 पारियों खेली थीं।RustamehindHindiNewsWebTvChannel Enter of News Experience of News for 23 years Not Afraid Do not scare. Just Hide the news. The trusted name of Print, Electronic, Digital Media is Rustommehind Hindi News Channel. 23 years of experience in all types of production. They also provide training for every job of the media. Contact for all types of media works. रुस्तमेहिन्द हिंदी न्यूज़ चेंनल खबर की जड़तक २३ वर्षों से ख़बरों का शहंशाह ना डरते हैं। ना डराते हैं। बस खबर की खाल उधेड़ते हैं। प्रिटं, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मिडिया का भरोसेमंद नाम है रुस्तमेहिन्द हिंदी न्यूज़ चैंनल। हर प्रकार के प्रोडक्शन का २३ वर्षों का अनुभव। मीडिआ के हर काम की ट्रेनिंग भी देते हैं। सभी प्रकार के मिडिया के कामों के लिए सम्पर्क करें। 9213247209. 9625341167 / rustamehindhindinewschannelmodi www.rustamehind.com / rustamehindhindinews https://rustamehindhindinews.blogspot... / rustamehindnews / rustamehindhindinews / rustamehindnews / jdproduction1891 / rustamehindhindinews https://en.wikipedia.org/wiki/User:Hi... The administrator of Charanjeet Singh is a humble request from senior journalists, social activists, political analysts that follow our channel, subscribe, share, like, comment, follow. Our email ID: [email protected]