तेज प्रताप यादव ने आरजेडी के छात्र संगठन के संरक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है. तेज प्रताप ने अपने ट्वीट में लिखा है है कि उन्हें नादान समझने वाले लोग खुद नादान हैं. ज़ी मीडिया से खास बातचीत में तेज प्रताप यादव का दर्द छलक गया. उन्होंने कहा कि मैंने 2 सीट मांगकर क्या गलती कर दी है. अपने लोगों के लिए मैं लंबे समय से चिंतित हूं. लालू-तेजस्वी से टिकट के लिए बात की. लेकिन अबतक कोई जवाब नहीं मिला.