लालू राबड़ी के बड़े बेटे और महुआ से विधायक तेज प्रताप यादव इन दिनों पार्टी से खासे नाराज हैं. नाराजगी इतनी ज्यादा कि पार्टी के तय उम्मीदवारों के खिलाफ ही. अपने निर्दलीय प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है. ज़ी बिहार झारखंड से बात करते हुए तेज प्रताप ने अपने बात को रखा और कहा कि तेजस्वी के आस पास मंडराने वाले लोग पार्टी को बरबाद कर रहे हैं.