जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना कैंप पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आत्मघाती हमले में सेना के एक कैप्टन और दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं सुरक्षावलों ने भी दो आतंकियों को मार गिराया। इस हमले में 5 जवान घायल भी हुए हैं। घायलों को एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए श्रीनगर स्थित हॉस्पिटल ले जाया गया है। हमला करने के बाद आतंकियों ने कैंप के अंदर घुसने की भी कोशिश की। सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि आतंकियों ने आज तड़के करीब 5 बजे हमला किया। 3 से 4 हमलावरों ने सेना के कैंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और अंदर घुसने की कोशिश की। इसके सात ही बताया कि 2 हमलावर भी मारे गए हैं। हालांकि हमले में 3 जवान शहीद भी हुए हैं। ......और ज्यादा जानकारी के लिए फोन लाइन पर जुड़ रहें है हमारे संवाददाता सुरेश डुग्गल......... बताया जा रहा है कि जहां फिदायीन हमलावरों ने हमला किया वहां सेना की तोप रखी हुई हैं। कुपवाड़ा हमले के बाद गृहमंत्रालय ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में राजनाथ सिंह के अलावा गृह सचिव,जॉइंट सेक्रेट्री जम्मू कश्मीर, जम्मू कश्मीर के चीफ सेक्रेटरी, ख़ुफ़िया विभाग के अधिकारी सहित गृह मंत्रालय के दूसरे अधिकारी भी मौजूद रहेंगे http://www.deshbandhu.co.in/ http://dblive.tv/