Jammu Kashmir Pakistan Firing In Kupwara Keran Sector 2 Jawans Martyred

Jammu Kashmir Pakistan Firing In Kupwara Keran Sector 2 Jawans Martyred

सरहद पार से एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में फायरिंग की गई। इस फायरिंग में दो भारतीय जवान शहीद हो गए। सीजफायर उल्लंघन की यह घटना जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले के दो दिन बाद सामने आई है। आतंकी हमले में 7 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हुए थे। बस में करीब 61 लोग सवार थे और अधिकतर लोग गुजरात व महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा एक दिन पहले यानी मंगलवार को सुरक्षा जवानों ने कश्मीर के बडगाम जिले में 3 हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकियों को घेर लिया था, जिन्हें काफी घंटे चले एनकाउंटर के बाद बुधवार को मार गिराया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, जून महीने में पाकिस्तान की ओर से 23 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया, दो घुसपैठ की कोशिश हुई और एक बार बैट टीम ने हमला किया। इस दौरान 3 जवान सहित चार लोगों की मौत हुई, जबकि 12 लोग घायल हुए। Jansatta is one of the leading hindi news channel, which provides all the latest and trending news of india and around the world.