फतेहपुर:------- tvup.in फतेहपुर:-उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद के नगर पालिका परिषद में 9 माह पूर्व रिटायर्ड हुए सफाई कर्मी की आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत से आक्रोशित परिजन सफाई कर्मी के शव को नगर पालिका परिषद के गेट पर रखकर पेंशन के कागजात न बनाने व 9माह से ऑफिस के बराबर चक्कर कटवाने का आरोप विभागीय अधिकारीयों पर लगाते हुए हंगामा काटा । मृतक सफाई कर्मी नत्थू के बड़े बेटे अरविन्द ने बताया कि नगर पालिका में तैनात हबीब बाबू हमारे पिता जी को पेंशन के कागज समय से न बनाते हुए बार बार नगर पालिका परिषद के चक्कर लगवाते रहे जिससे मेरे पिता जी अपनी पेंशन को लेकर काफी टेंशन में रहा करते थे। हमारा परिवार आर्थिक रूप से भी काफी कमज़ोर हो चुका है।जिसके चलते आज अचानक सुबह उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी । वहीं जब नगर पालिका परिषद के कर्मचारी हबीब बाबू से मिडिया ने बात की तो उन्होंने बताया कि जो मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं ओ बेबुनियाद हैं । मैं कोई पेंशन लिपिक नहीं हूँ मैं एक अधिष्ठान सफाई हूँ। जो एक अधिष्ठान सफाई का काम होता है ओ मैने कर दिया है । रिटायरमेंट के बाद फाइल मृतक के अकाउंट सेक्शन में चली गयी है वहां से पेमेंट भी हो गया है । और पेंशन की सेवा पुस्तिका पेंशन विभाग जा चुकी है यह कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया। अब सवाल यह उठता है की आखिर इस सफाई कर्मी नत्थू की मौत का जिम्मेदार कौन