tvupin 18 05 17  03 फतेहपुर :- जमीन में दफन राज

tvupin 18 05 17 03 फतेहपुर :- जमीन में दफन राज

फतेहपुर :---------- tvup.in फतेहपुर :- फतेहपुर के अशोथर थाने के बेर्राव गांव का है...जहां दिहाड़ी करके अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ गांव का एक युवक अपनी जिंदगी गुजार रहा था...लेकिन बीते दिनों गांव में उसकी बेटी के साथ ऐसी घटना घटी जिसने उसकी जिंदगी में तूफन ला दिया...पत्नी की मौत के बाद से अपने बच्चों को मां और बाप दोनों का प्यार देने वाले पिता 13 साल की मासूम के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने गैंगरेप किया...डर और खाफ की वजह से पीड़ित पिता को इतना डरा धमका दिया गया कि वो बेटी के लिए इंसाफ ना मांग सके...वारदात की रात खेत में गेंहू कतरने गए मृतका का पिता जब सुबह घर लौटा तो उसने देखा कि बच्ची की लाश घर में एक खूटी पर झूल रही थी...पीड़ित पिता की माने तो ग्राम प्रधान को मामले की जानकारी दी गई तो प्रधान ने उससे कहा कि जितनी जल्दी हो सके इसे दफन कर दो...पीड़ित पिता दहशत में आ गया और बेटी की लाश को गांव के पास खेत में दफन कर दिया...इसके बाद पुलिस और आरोपियों का खौफ दिखाकर गांव के प्रधान ने उससे 20 हजार रुपये की मांग की और ये कहा कि हम सब संभाल लेंगे...लेकिन मुश्किल से दो जून की रोटी जुटा पाने वाले मृतका के पिता ने रुपये का बंदोबस्त ना कर पाने की बात ही...तभी पुलिस के सामने मुह ना खोलने के डर से पीड़ित पिता गांव से फरार हो गया...दो दिन बाद जब मौके पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे थाने बुलाया जहां उससे सादे कागज में अगूठा लगावा लिया और जाने को कहा...वहीं ग्राम प्रधान और स्थानीय ग्रामीणों की माने तो 13 साल की मासूम के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया है...जबकि पुलिस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं...और लड़की की मौत की कुछ और ही वजह बता रही है...जबकि पीड़ित पिता इंसाफ के लिए दर-ब-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है...ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यहीं योगी सरकार का सुशासन है...और ऐसे ही महिलाओं और नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा की जाएगा...कि पीड़ित इंसाफ की आस तक खो दे