रीवा: जिले में नहीं थम रहा बम मिलने का सिलसिला, दसवें दिन मिला पांचवा बम। रीवा में नहीं थम रहा है बंम मिलने का सिलसिला, आज मिला फिर से पांचवा बंम। रीवा में एक हप्ते से बम कि दहशत ने सबको हैरान कर दिया हैं, क्या आम जनता क्या पुलिस प्रशासन, आये दिन रीवा जिले के अलग अलग जगहो से बम मिलने कि खबर जो सबको दहशत में जीने को मजबूर कर रही हैं, बम कौन प्लान कर रहा, क्यों कर रहा, क्या मकसद हैं, यह बात अभी तक अबूझ साबित हो रही हैं, अभी तक पुलिस को बम का प्लान करने वाले का कोई सुराग नहीं मिला हैं, पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने ऐसी हरकत करने वाले कि सूचना देने वालें को 10000/ का इनाम घोषित कर रखा हैं, लेकिन कोई सुराग अभी तक नहीं मिल पाया हैं, वही बम मिलने कि दहशत इतनी है कि रात भर पुलिस का हाईवे मे पहरा रहा , लेकिन आज सुबह फिर पुल के नीचे बंम मिल गया, बताया जा रहा कि हनुमना-शाहपुर थाना के सीमा कोढवा पुल के नीचे बंम मिलने की खबर से हड़कंप मच गया हैं, ऐसा लग रहा जैसे कोई हैं जो लगातार रीवा पुलिस को बड़ी चुनौती दे रहा, शरारती तत्व कि हरकत पुलिस के लिए सरदर्द बन गया हैं, आपको बताते चलें कि रीवा जिले मे दस दिन के अंतराल मे यह पाचवा बंम मिलने कि घटना हैं, देखना आगे यह होगा कि पुलिस इस बम प्लानर को कब तक में पकड़ पाती है l रीवा जिले वासियो से पुलिस कि अपील हैं कि हर व्यक्ति सतर्क और चौकन्ना रहे, अपने आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे य कोई संदिग्ध व्यक्ति मिले तो तत्काल उसकी सूचना रीवा पुलिस को दें l Research News Network के आधिकारिक संपर्क सूत्र में आपका स्वागत है। हम निष्पक्ष,सही व सटीक खबरे दिखाते है। हमसे आप अन्य माध्यमों से भी जुड़ सकते है - व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए - https://chat.whatsapp.com/DVF6IFEjxjR... यूट्यूब से जुड़ने के लिए - / @researchnews7122 ट्विटर से जुड़ने के लिए - https://twitter.com/ResearchNews4?t=u... शुक्रिया!