लगातार तीसरी बार बम के धमाके से दहला नाथनगर l ‪@openmicnews‬

लगातार तीसरी बार बम के धमाके से दहला नाथनगर l ‪@openmicnews‬

भागलपुर का नाथेनगर इलाका लगातार बम धमाकों से दहल रहा है । आज फिर चंपा नदी किनारे बम धमाका हुआ है । भागलपुर के नाथनगर हाल में हुए बम धमाकों में अब तक 2 की जान जा चुकी है। आज फिर से नाथनगर थाना क्षेत्र में टिफिन में रखे बम धमाका हुआ है ।जिसमें एक मासूम बच्चे की जान चली गई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के मकदूम साह दरगाह घाट पर बच्चे खेल रहे थे और नया टिफिन देख कर बम को उठा लिया और जोरदार बम ब्लास्ट हुआ है। जिसमें बच्चे गम्भीर रूप जख्मी हो गया है। बच्चे के इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बम कहाँ से आया इसकी जांच में नाथनगर थाना पुलिस जुट गई है। लगातार नाथनगर इलाके में बम ब्लास्ट की घटना सामने आ रही है। जिससे इलाके के लोग दहशत में हैं। आपको बता दें इससे पहले भी भागलपुर के नाथ नगर में ही बीते 9 दिसम्बर को जमालपुर रेलखंड के रेलवे ट्रैक पर बम ब्लास्ट हुआ था जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। इसके बाद दूसरा बम ब्लास्ट 11 दिसम्बर को नाथनगर में ही हुई जिसमें 2 बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए थे। अब ये तीसरा बम ब्लास्ट है जिसमें 2 बच्चे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मौके पर दो जिंदा टिफिन बम भी मिला है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नाथनगर थाना पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। ‪@openmicnews‬