फतेहपुर :---------tvup.in फतेहपुर :- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती गाँव में वोट डालकर वापस आ रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग हनीफ को गाँव के ही एक युवक ने ईंट पत्थर से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया , घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारे युवक के घर का घेराव कर हत्यारे की भी जमकर पिटाई की , पुलिस द्वारा हत्या आरोपी के गिरफ्तारी के बाद जाकर मामला शांत हुआ , घटना की सुचना मिलते ही डीएम, एसपी भी मौके पर पहुंचकर ह्त्या के बारे में जानकारी ली और इनके आश्वाशन पर ही ग्रामीणों ने डेड बॉडी को उठने दिया , वहीँ प्रत्यक्षदर्शी इम्तियाज की माने तो ये बुजुर्ग वोट डालकर वापस आ रहा था तभी अचानक गाँव का ही एक लड़के ने ईंट पत्थर से मारने लगा जिससे बुजुर्ग की मौत हो गयी , वहीँ मौके पर मौजूद डीएम ने बताया की इस मामले को चुनाव से जोड़कर न ले हत्यारोपी की गिरफ्तारी किया जा चूका है।