जनपद कुशीनगर उत्तर प्रदेश पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल,गिरफ्तार@Nstv24news.... एंकर -: पुलिस और पशु तस्करों के बीच गुरुवार की सुबह में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक तस्कर के पैर में गोली लग जाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया बताया जा रहा है की चार तस्कर मौके से भाग निकले,घायल आरोपी को पुलिस ने सीएचसी कसया में इलाज के लिए भर्ती कराया,जिसे बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिली थी कि तस्कर पशुओं की खेप लेकर बिहार जा रहे हैं,टीम कुशीनगर चौकी के समीप वाहनों की जांच में जुट गई।गोरखपुर की तरफ से आए ट्रक को देख पुलिस टीम ने रोका तो चालक वाहन लेकर भागने लगा और डिवाईडर को टपाकर गोरखपुर की तरफ फिर वापस भागने लगे,कसया पुलिस व स्वाट टीम ने तस्करो का पीछा किया,पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया,पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की,जिसके बाद जबाबी कार्रवाई में एक पशु तस्कर के पैर मे गोली लग जाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।मुठभेड़ की घटना थानाक्षेत्र के पकड़ीहवा नहर के निकट की है।तालाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास के पिस्टल कारतूस बरामद किए हैं।घायल आरोपी की पहचान आजमगढ़ जिले का निवासी सन्त कुमार के रूप मे हुई है साथ ही ट्रक से 22 राशि गौवंश भी बरामद किया गया कुशीनगर से जिला संवाददाता उदय कुमार यादव की रिपोर्ट