पशु तस्करों ने पुलिस टीम को कुचलने का किया प्रयास, एक गिरफ्तार ।।CrimeNews।।

पशु तस्करों ने पुलिस टीम को कुचलने का किया प्रयास, एक गिरफ्तार ।।CrimeNews।।

चेकिंग कर रही कसया पुलिस व स्वाट टीम को पशु तस्करों ने कुचलने का प्रयास किया। पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे तो पुलिस से मुठभेड़ हुई और एक तस्कर पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान कसया के प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह व दीवान चालक राजेश को भी चोटें आयी हैं, तस्करों के कब्जे से 22 प्रतिबंधित पशु मुक्त कराए गए हैं। पशु तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को सुबह 11 बजे मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कसया व प्रभारी स्वाट की संयुक्त टीम ने एनएच-28 पर कुशीनगर पुलिस चौकी के पास चेकिंग शुरू कर दी। तभी गोरखपुर की तरफ से एक ट्रक गोरखपुर से बिहार की तरफ तेज रफ्तार से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया तो ट्रक चालक ने पुलिस वालों के ऊपर ट्रक वाहन चढाने का प्रयास किया, तथा पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे, जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की तब गोली लगने से एक तस्कर घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। . . . . #breakingnews #crime #crime_news #kushinagar