सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, धारा 406 व 420 के तहत मामला दर्ज

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, धारा 406 व 420 के तहत मामला दर्ज

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला समाने आया है। टोहना के गांव लहरिया से विक्रम व गांव कुला से राजु नामक युवक इस ठगी का शिकार हुए। पीड़तों ने इस मामले की शिकायत पुलिस दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने पीड़तों से 6 लाख 40 हजार रूपए ठग लिए है। आरोपी का नाम रविंद्र बताया जा रहा है जोकि सिरसा के गांव भावदीन का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने ठगी का शिकार हुए युवकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी पर धारा 406 व धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।