इनकम टैक्स का अधिकारी बनकर ठगी करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार#Vindhyasamachar.live

इनकम टैक्स का अधिकारी बनकर ठगी करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार#Vindhyasamachar.live

सतना के सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने इनकम टैक्स का अधिकारी बनकर पंचायत सचिव से ठगी करने की कोशिश करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो बालिग और दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि आरोपी सिवनी जिले के रहने वाले हैं। यह लोग पंचायत सचिव को ठगने की कोशिश कर रहे थे और ठगी करने के के लिए शिवम होटल में आकर रुके थे। पंचायत सचिव की सूचना पर जांच की गई और आरोपियों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 420 और 419 आईपीसी का अपराध दर्ज किया गया है।