कहते हैं जो हमेशा भविष्य की सोचता है....और आने वाले वक्त के लिए तैयार रहता है...वो ही वक्त आने पर कामयाब होता है. ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम बहुत सालों से इसी फॉर्मूले पर चल रही है...यही वजह है कि वो क्रिकेट के असली चैंपियन कहे जाते हैं... जिस ग्लेन मैक्सवेल के नाम से दुनिया कांपती है....सफेद गेंद के क्रिकेट में जिस मैक्सवेल के नाम का डंका बजता है...अब उस मैक्सवेल का विकल्प ऑस्ट्रेलिया ने तैयार कर लिया है…ऑस्ट्रेलिया ने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा क्रिकेटर ढूंढा है...जो गेंद को इतना पीटता है कि गेंद फट जाती है...वो शानदार स्पिन बॉलिंग करता है...और उसके जैसा शानदार फील्डर भी कोई नहीं है. शर्त लगा लीजिए...ये इतना खतरनाक खिलाड़ी है...कि चाहे बिगबैश लीग हो या टी20 का वर्ल्ड कप..आने वाले टाइम में यही खिलाड़ी अपनी टीम को चैंपियन बनाएगा…कौन है ये खिलाडी जिसकी तारीफ़ आज दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गज खिलाड़ी कर रहे हैं ...तो जान लीजिये इस खिलाड़ी का नाम है मैथ्यू शॉर्ट... बिगबैश लीग में मैथ्यू शॉर्ट एडिलेड स्ट्राइकर की टीम से खेलते हैं..एडिलेड स्ट्राइकर वही टीम है जिसके लिए राशिद खान भी खेलते हैं...मैथ्यू शॉर्ट एडिलेड स्ट्राइक के लिए ओपनिंग बैटिंग करते हैं और पहला ओवर भी डालते हैं..ये ही नहीं मैथ्यू शार्ट गजब की फील्डिंग भी करते हैं. वैसे तो मैथ्यू शॉर्ट ने भले ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 2015 में डेब्यू किया...लेकिन तब वो इतने अच्छे मैच विनर नहीं थे..आज तो बिगबैश लीग में मैथ्यू शॉर्ट को बच्चा बच्चा जानता है...14 दिसंबर को सिडनी सिक्सर के खिलाफ बिगबैश लीग के दूसरे मैच में तो मैथ्यू शॉर्ट ने कहर ही ढा दिया..सिर्फ 53 गेंद पर 84 रन ठोक दिए...वो भी 11 चौके और 2 लंबे छक्के के साथ. 20 दिसंबर को बिगबैश लीग में फिर से मैथ्यू शॉर्ट का जलवा दिखा..जब सिडनी थंडर के खिलाफ शॉर्ट ने 5 छक्के लगाकर कुल 65 रन बनाए..और मैन ऑफ द मैच रहे. क्रिस लिन जैसा महाविस्फोटक बल्लेबाज भी एडिलेड की टीम में है लेकिन मैथ्यू शॉर्ट जैसी पावर हिटिंग किसी के पास नहीं. ग्लेन मैक्सवेल की उम्र अब 34 के पार हो चुकी है...वो बहुत लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया की नेशनल टीम के साथ नहीं खेल पाएंगे...लिहाजा ऑस्ट्रेलिया ने मैथ्यू शॉर्ट के रूप में सटीक विकल्प तैयार किया है. वैसे आपको बता दें कि 2014 के अंडर 19 वर्ल्ड कप में मैथ्यू शॉर्ट सीरीज के दूसरे सबसे बड़े रन स्कोरर थे...शॉर्ट ने 6 मैचों में 237 रन बनाए थे. मैथ्यू शॉर्ट की उम्र अभी सिर्फ 27 साल है...अभी वो 8 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा क्रिकेट खेल सकते हैं. मैक्सवेल की तरह ही शॉर्ट भी ऑफ स्पिनर हैं...मैक्सवेल की तरह ही शॉर्ट भी पावर हिटर है...मैक्सवेल की तरह ही शॉर्ट भी गजब के फील्डर हैं. 16 दिसंबर को बिगबैश लीग के एक मैच में शॉर्ट ने स्लिप पर खड़े होकर राइली रूसो का जो कैच पकड़ा वो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. शॉर्ट ने पूरी ताकत से उछाल मारकर तेज कैच को दबोच लिया. जिसने भी ये कैच देखा वो चौंक गया. ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वक्त कैमरून ग्रीन पर भी बहुत मेहनत कर रही है...क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में वो कैमरून ग्रीन को परिपक्व और तेज तर्रर बना रही है...लेकिन मैथ्यू शॉर्ट तो बने ही हैं व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए..और उन्होंने ये साबित करना शुरु कर दिया है...अगले 2 सालों में 2 वर्ल्डकप हैं ऐसे में मैथ्यू शार्ट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तुरूफ़ का इक्का साबित होंगे ... ब्यूरो रिपोर्ट जेवर 24