अलीगढ़-दिनदहाड़े ज्वैलरी शोरूम से 40 लाख का लूटा सोना, लूट पर सवाल

अलीगढ़-दिनदहाड़े ज्वैलरी शोरूम से 40 लाख का लूटा सोना, लूट पर सवाल

अलीगढ़ थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल चौराहा के निकट सशस्त्र बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलर्स के यहां बोला धावा,बदमाश 35 लाख के सोने के आभूषण,50 हजार रुपये की नगदी लूट कर हाथों में तमंचे लहराते हुए फरार हो गए ,आईजी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर जांच में जुटे है, एसपी सिटी और एसपी क्राइम के नेतृत्व में बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम की गई गठित, पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर शीघ्र बदमाशों को तलाश कर घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है। वीओ। सारसौल चौराहे के निकट खैर बाईपास रोड पर सुंदर ज्वेलर्स के नाम से प्रतिष्ठान है, दोपहर सवा बजे बाइक सवार सशस्त्र बदमाश आए और ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर तमंचे के बल पर 35लाख रुपए के सोने के आभूषण और 50 हजार की नगदी लूटकर तमंचे लहराते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए, घटना की सूचना पर एसएसपी ,अलीगढ़ मंडल के आईजी सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी कर सीसीटीवी फुटेज ओं को देखा, एसपी सिटी और एसपी अपराध के नेतृत्व में बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शीघ्र ही बदमाशों बदमाशों की तलाश कर घटना का खुलासा किया जाएगा।